नगरसेवक सनी विनायक निम्हण की पहल
पुणे : शहर के पाषाण–औंध क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही ट्रैफिक जाम की समस्या के समाधान के लिए राजभवन रोड (लोकभवन रोड) के चौड़ीकरण को लेकर प्रशासन ने सकारात्मक रुख अपनाया है। इस संबंध में नगरसेवक सनी विनायक निम्हण ने अतिरिक्त आयुक्त दिवटे से मुलाकात कर इस विषय पर विस्तृत से चर्चा कर निवेदन पेश की। उन्होंने बताया कि सड़क चौड़ीकरण में पुलिस विभाग की तीन इमारतें बाधा बन रही हैं। हालांकि आवश्यक अनुमतियां पहले ही मिल चुकी हैं, लेकिन विभागों के बीच समन्वय के अभाव में काम अटका हुआ था।
इस विषय पर अतिरिक्त आयुक्त ने आश्वासन देते कहा, आने वाले कुछ महीनों में संबंधित पुलिस इमारतों का स्थानांतरण कर सड़क चौड़ीकरण का कार्य शुरू किया जाएगा। पाषाण और औंध को जोड़ने वाला यह मार्ग पुणे म्युनिसिपल कॉरपोर्रेशन और पिम्परी चिंचवड़ मनिसिपल कारपोरेशन के बीच एक महत्वपूर्ण कनेक्टिविटी प्रदान करता है। इस रोड पर भारी यातायात और वीआईपी मूवमेंट के कारण अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। इस सड़क चौड़ीकरण के बाद इस क्षेत्र में ट्रैफिक समस्या काफी हद तक कम होने की उम्मीद है। साथ ही ब्रेमेन चौक से राजीव गांधी पुल औंध तक प्रस्तावित फ्लाईओवर परियोजना को भी गति मिलेगी, जिससे भविष्य में पूरे इलाके की यातायात व्यवस्था में सुधार होगा।


