आज से रूबी हॉल क्लिनिक में ईसनोकॉन 2026 का आयोजन

Spread the love

दुनिया भर के न्यूरो-ऑन्कोलॉजी विशेषज्ञ होंगे शामिल

पुणे : रूबी हॉल क्लिनिक में इंडियन सोसायटी ऑफ न्यूरो ऑन्कोलॉजी (ISNOCON 2026) की वार्षिक कॉन्फ्रेंस का आयोजन आज से 5 अप्रैल के बीच किया जा रहा है। इस अंतरराष्ट्रीय स्तर की 17वीं प्रतिष्ठित कॉन्फ्रेंस में देश-विदेश के न्यूरो-ऑन्कोलॉजी विशेषज्ञ एक ही मंच पर एकत्रित होंगे। इस आयोजन के माध्यम से मस्तिष्क और स्पाइन ट्यूमर के उन्नत उपचारों में पुणे की वैश्विक पहचान और मजबूत होगी। इस कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन बजाज फिनसर्व सीएसआर की अध्यक्ष शेफाली बजाज, डॉ.परवेझ ग्रांट,डॉ.सिमोन ग्रांट,नताली ग्रांट नंदा, उत्कर्ष भोटे तथा ऑन्कोलॉजी विभाग के विशेषज्ञ डॉ.भूषण झाडे, डॉ. मानसी मुन्शी गिरमे और डॉ. नीरज धिंग्रा की उपस्थिति में होगा।

यह कॉन्फ्रेंस एक मल्टी-डिसिप्लिनरी प्लेटफॉर्म के रूप में डिजाइन की गई है, जिसमें न्यूरोसर्जन, न्यूरोलॉजिस्ट, रेडिएशन एवं मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट, न्यूरोपैथोलॉजिस्ट और रेडियोलॉजिस्ट शामिल होंगे। इसमें रेजिडेंट डॉक्टरों, प्रशिक्षु चिकित्सकों और युवा विशेषज्ञों के लिए केस-आधारित चर्चा, रिसर्च पेपर प्रेजेंटेशन, एक्सपर्ट सेशन और वर्कशॉप आयोजित की जाएंगी।

वैज्ञानिक कार्यक्रमों में मॉलिक्यूलर डायग्नोस्टिक्स, एडवांस इमेजिंग, प्रिसिजन रेडियोथेरेपी और इम्यूनोथेरेपी जैसे आधुनिक विषय शामिल होंगे। इस सम्मेलन में अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ जैसे मार्टिन वैन डेन बेंट, शनोप शुआंगशोती, अरीबा पटेल, संतोष केसरी, विनय पुडुवल्ली, दीपा संपत और अश्वथ नारायण भाग लेंगे।

इस अवसर पर डॉ. पी के ग्रांट ने कहा कि रेडिएशन ऑन्कोलॉजी विभाग के 50 वर्ष पूरे होना गर्व का क्षण है और यह कैंसर उपचार में हुई प्रगति को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि संस्थान उन्नत और मरीज-केंद्रित उपचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है, साथ ही आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को मुफ्त कैंसर उपचार देने का कार्य भी जारी रहेगा।वहीं Dr. Simone Grant ने कहा कि वैश्विक विशेषज्ञता और भारतीय चिकित्सा अनुभव का संगम ज्ञान के आदान-प्रदान के लिए एक सशक्त मंच है। उन्होंने बताया कि भविष्य में अनुसंधान और शैक्षणिक गतिविधियों को और विस्तार देने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *