भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव (2625वां) में  प्रस्तुत की गई भव्य झांकियां को पुरस्कार वितरण

Spread the love

प्रथम पुरस्कार से वितराग सेवा मंडल के श्री सत्यजीत नंदकुमार शाह सम्मानित

पुणे: श्री जैन सामुदायिक उत्सव समिति एवं सकल जैन संघ, पुणे के संयुक्त तत्वावधान में तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी के 2625वें जन्म कल्याणक महोत्सव के अवसर पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ किया गया। यह शोभायात्रा सुबह  7:30 बजे गोडीजी मंदिर से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए आदिनाथ सोसायटी पहुंची, जहां दोपहर 12 बजे इसका समापन हुआ। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और भगवान महावीर के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। शोभायात्रा में विभिन्न जैन संगठनों द्वारा आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गईं। इस आयोजन में कुल 18 झांकियां एवं मंडलों ने भाग लिया, जिनकी भव्य सजावट और प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। इस शोभायात्रा ने प्रस्तुत की गई झांकियों को सोमवार को पुरस्कार वितरण किया गया, इसमें  प्रथम पुरस्कार, वितराग सेवा मंडल के  श्री सत्यजीत नंदकुमार शाह , द्वितीय पुरस्कार: शांतिनाथ दिगंबर सैतवाल जैन मंदिर के श्री भरत बस्तीमल सुराणा एवं तृतीय पुरस्कार: तुलसीबाग जैन संघ के श्री राजकुमार राठौड़ को सम्मानित किया गया.

इस मौके पर निर्णायक मंडल में श्री राहुल  शाह , श्रीमती रंजु ओसवाल एवं श्री कल्पेश देसाई शामिल थे। वही जज श्री राहुल शाह ने बताया कि सभी झांकियां अत्यंत उत्कृष्ट थीं, जिससे निर्णय लेना काफी कठिन रहा, लेकिन प्रतियोगिता के नियमों के अनुसार विजेताओं का चयन किया गया।


इस अवसर पर श्री अचल जैन, श्री प्रकाश धारीवाल, श्री अनिल गेलडा, श्री संपत जैन, श्री समीर जैन सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इसके साथ ही कार्यक्रम के समापन पर लगभग 600 बच्चों को उपहार वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया, जिससे आयोजन में सामाजिक सहभागिता और भी बढ़ी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *