पुणे : पुणे महानगरपालिका आयुक्त नवल किशोर राम ने देवाची उरुळी स्थित घनकचरा व्यवस्थापन डेपो का दौरा कर वहां की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय नागरिकों की समस्याएं भी सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने घनकचरा व्यवस्थापन नियमों के अनुसार बायोमायनिंग प्रक्रिया को वैज्ञानिक पद्धति से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और नागरिकों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए कार्यों में तेजी लाई जाए।
इस अवसर पर अतिरिक्त महापालिका आयुक्त (इस्टेट) प्रजित नायर, उपआयुक्त (घनकचरा व्यवस्थापन) संतोष वारुळे, सहायक आयुक्त प्रज्ञा पोतदार, कैलास केंद्रे सहित घनकचरा व्यवस्थापन विभाग के अधिकारी तथा देवाची उरुळी-फुरसुंगी नगरपरिषद के स्थानीय जनप्रतिनिधि और नागरिक उपस्थित रहे।


