पुणे। ‘बजाज पुणे ग्रैंड टूर 2026’ के लिए बजाज कंपनी की ओर से पुणे शहर, पिंपरी-चिंचवड शहर और पुणे ग्रामीण पुलिस बल को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस 100 ‘डोमिनार 400’ मोटरसाइकिलें शिवाजीनगर पुलिस मुख्यालय में सौंप दी गईं।
इस अवसर पर पुणे पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार, पिंपरी-चिंचवड पुलिस आयुक्त विनयकुमार चौबे, जिलाधिकारी जितेंद्र डुडी, पुणे ग्रामीण पुलिस अधीक्षक संदीपसिंह गिल तथा बजाज के मार्केटिंग प्रमुख सुमित नारंग सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
19 से 23 जनवरी के दौरान होने वाली 437 किमी लंबी साइक्लिंग प्रतियोगिता के मार्ग पर ये मोटरसाइकिलें पहली बार आधिकारिक रूप से तैनात की जाएंगी। इसके बाद इन्हें दैनिक कानून-व्यवस्था, गश्त और आपातकालीन सेवाओं में उपयोग किया जाएगा।
पुलिस के लिए विशेष रूप से तैयार ‘डोमिनार 400’ में एलईडी आपातकालीन लाइट, सायरन, पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम, जीपीएस ट्रैकिंग, फर्स्ट-एड किट और सुरक्षित स्टोरेज बॉक्स जैसी सुविधाएं हैं। शक्तिशाली 373.3 सीसी इंजन, एबीएस और ट्रैक्शन कंट्रोल के साथ ये बाइक शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में तेज और प्रभावी पुलिस कार्रवाई में सहायक साबित होंगी।
बजाज ने पुलिस को सौंपी 100 ‘डोमिनार 400’ मोटरसाइकिलें


