कर्वेनगर में फिर बनी बाढ़ जैसी स्थिति, करवाई की मांग

Spread the love

मॉनसून लाइन की सफाई का काम भारी बारिश में बह

 

पुणे : वर्ष 2023 में भी प्रतिज्ञा मंगल कार्यालय परिसर सहित चिंतामणी, मोरेश्वर, राहुल कॉम्प्लेक्स और गंगानगरी क्षेत्र में भारी जलभराव हुआ था, किन्तु आज हुई भारी बारिश ने एक बार फिर से कर्वेनगर के समर्थ पथ क्षेत्र में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। इस संबंध में क्रिएटिव फाउंडेशन के अध्यक्ष संदीप खर्डेकर ने पुणे मनपा आयुक्त नवलकिशोर राम को पत्र लिखकर प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठते हुए करवाई की मांग की हैं।

पत्र के अनुसार, वर्ष 2023 में भी प्रतिज्ञा मंगल कार्यालय परिसर सहित चिंतामणी, मोरेश्वर, राहुल कॉम्प्लेक्स और गंगानगरी क्षेत्र में भारी जलभराव हुआ था। उस समय तत्कालीन आयुक्त विक्रम कुमार स्वयं मौके पर पहुंचे थे और राहत कार्यों की निगरानी की थी।प्रशासन द्वारा उस समय बड़े व्यास की बारिश लाइन बिछाने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन करीब 100 मीटर का कार्य अधूरा रहने से ये समस्या आज भी अब भी बरकरार है। आज हुई बारिश में पानी इमारतों के बिजली मीटर तक पहुंच गया, जिससे एहतियातन बिजली आपूर्ति बंद करनी पड़ी। इस बीच वारजे-कर्वेनगर क्षेत्रीय कार्यालय की सहायक आयुक्त अस्मिता तांबे की टीम ने मौके पर पहुंचकर नाले में फंसा कचरा हटाया, जिसके बाद तुरंत पानी का निकास हो गया। इससे नाले की सफाई के कार्य पर सवाल खड़े हो गए हैं।

खर्डेकर ने आरोप लगाया कि नाले की सफाई पर खर्च की गई बड़ी राशि का सही उपयोग नहीं हुआ और इसका खामियाजा नागरिकों को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने इस मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने और आगामी तीन महीनों में ठोस योजना लागू करने की मांग की है, ताकि आने वाले बारिश में ऐसी स्थिति से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *