प्रभाग क्रमांक 8 में मनपा आयुक्त का निरीक्षण, विकास कार्यों को मिली गति

Spread the love

पुणे  : पुणे महानगरपालिका के आयुक्त नवल किशोर राम के प्रभाग क्रमांक 8 में निरीक्षण किया, इस कार्य हेतु उपमहापौर परशुराम वाडेकर द्वारा पिछले कुछ दिनों से समय मांगा जा रहा था। लेकिन उपमहापौर वाडेकर ने प्रभाग में मौजूद दो-तीन महत्वपूर्ण समस्याओं को ध्यान में रखते हुए स्थल निरीक्षण का अनुरोध किया। उसी अनुरोध के अनुसार आयुक्त  बुधवार को 11 बजे प्रभाग क्रमांक 8 का दौरा किया।  इस दौरान आयुक्त  ने पुणे शहर के महत्वपूर्ण प्रकल्पों में  भगवान गौतम बुद्ध विपश्यना विहार एवं डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर अध्ययन केंद्र व ग्रंथालय, डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर हॉकी स्टेडियम (चिखलवाड़ी) तथा हरीश ब्रिज के समीप स्थित खुले मैदान का निरीक्षण किया। इस मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधि नगरसेवक सनी निम्हण, नगरसेविका सपना छाजेड तथा नगरसेविका भक्ती गायकवाड सहित अविनाश कदम, ज्ञानेश्वर जावीर, सचिन वाडेकर, वसंत जुणवणे, बाळू सोरठे, सचिन चव्हाण, अमित मोहिते, राजेंद्र शिंदे, निलेश वाघमारे, बाळू मोरे सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

इसके साथ ही निरीक्षण के समय सभी संबंधित विभागों के विभाग प्रमुख उपस्थित थे। आयुक्त महोदय ने विपश्यना विहार और हॉकी स्टेडियम के कार्यों को तात्कालिक रूप से पूर्ण करने हेतु अधिकारियों को मौके पर ही निर्देश दिए। इसके साथ ही बोपोडी स्थित हरीश ब्रिज के पास के खुले मैदान को गार्डन के रूप में विकसित करने के भी आदेश दिए गए। आयुक्त  की इस विजिट से प्रभाग के महत्वपूर्ण विकास प्रकल्प अब शीघ्र ही मार्गी लगेंगे, ऐसा विश्वास व्यक्त किया जा रहा है। इस अवसर पर उपमहापौर परशुराम वाडेकर ने आयुक्त महोदय का सम्मान किया और समय देने के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *