विश्व महिला दिवस रेम्बो सर्कस में मनाया

Spread the love

पुणे :  8 मार्च अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में  रेम्बो सर्कस के सभी महिला कलकार व कर्मचारियों का पुष्प देकर  सन्मान कर  रेम्बो सर्कस में  विश्व महिला दिवस मनाया जाता है।
मानव सभ्यता की कहानी स्त्री के बिना अधूरी है इसी प्रकार रेम्बो सर्कस भी महिलाओ के बिना अधूरी है  एवं   रेम्बो सर्कस में महिलाओं ने अपने अधिकार, सम्मान और समानता के लिए निरंतर संघर्ष किया, इसीको मद्दे नजर रखते हुए विश्व महिला दिवस पर   रेम्बो सर्कस के सभी  महिलाओं का पुष्प देकर  सन्मान किया गया.

रोमांचक, रंगीन और नेत्रदीपक लाइव मनोरंजन की परंपरा को जीवंत रखने वाला Rambo Circus पुणेकरों के आग्रह पर पुणे–सोलापुर महामार्ग पर शेवळावाडी स्थित धोने फोर्ड शोरूम के पास ट्रैवल पार्किंग ग्राउंड में भव्य रूप से शुरू  है।

पूरे परिवार के लिए तैयार किए गए इस सर्कस शो में रोमांच, हास्य और आधुनिक तकनीक का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। आसमान में उड़ते एरियल एक्ट्स, कुशल जिम्नास्टिक प्रदर्शन, हुला हूप और फुट-जगलिंग जैसे रोमांचक करतब, आकर्षक लेजर लाइट शो तथा बच्चों से लेकर बड़ों तक को हँसाने वाले विदूषक (क्लाउन) इस सर्कस के प्रमुख आकर्षण हैं।

इसके अलावा रोबोटिक हाथी, विशाल वेशभूषा में जिराफ और कई आश्चर्यजनक प्रस्तुतियाँ दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। सुरक्षा, रचनात्मकता और लाइव कला पर जोर देते हुए पारंपरिक सर्कस को आधुनिक स्वरूप में प्रस्तुत करने का प्रयास आयोजकों द्वारा किया गया है।

शो टाइमिंग:
सोमवार से शुक्रवार – शाम 4.00 व 7.00 बजे
शनिवार व रविवार – दोपहर 1.00, शाम 4.00 व 7.00 बजे

टिकट बिक्री शुरू हो चुकी है। भीड़ से बचने के लिए अग्रिम बुकिंग करने की अपील की गई है।
टिकट व जानकारी के लिए: 9611554897 या www.RamboCircus.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *