राज्य मंत्री माधुरी मिसाल की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक संपन्न 

Spread the love

मनपा विकास कार्यों में तेजी लाने के  निर्देश

पुणे — बढ़ते शहरीकरण के बीच नगर निगम (मनपा) की विकास योजनाओं की रफ्तार तेज करने और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं देने पर जोर दिया जाएं।शहर को स्वच्छ, सुंदर और आधुनिक बनाने के लिए चल रही योजनाओं में पारदर्शिता और प्रभावशीलता सुनिश्चित की जाए। यह बात राज्य मंत्री माधुरी मिसाल ने अधिकारियों से कहीं , सोमवार को उनकी अध्यक्षता में समीक्षा विकास बैठक आयोजित की गई थी, इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए

इस बैठक में शहर के समग्र विकास, बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। इसमें मुला-मुठा नदी पुनरुद्धार योजना, अमृत योजना, सीवरेज प्रोजेक्ट, जल उपचार संयंत्र और जलापूर्ति योजनाओं की वर्तमान स्थिति पर चर्चा हुई। साथ ही आगामी वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए सड़कों की मरम्मत, नालों की सफाई और आपदा प्रबंधन की तैयारियों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर महापौर मंजूषा नागपुरे,उप महापौर परशुराम वाडेकर, स्थाई समिति के अध्यक्ष श्रीनाथ भीमले,विपक्षी नेता निलेश निकम,आरपीआई गुट के नेता हिमानी कांबले ,आयुक्त नवल किशोर राम सहित सहित पदाधिकारी मौजूद थे

वहीं, बैठक के दौरान मनपा में शामिल गांवों के विकास को लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के नेता सोपान उर्फ काका चव्हाण ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि 2017 में शामिल 11 गांवों का विकास प्रारूप (DP) अब तक लंबित है, जिसे जल्द जारी किया जाना चाहिए। साथ ही 2021 में शामिल 23 गांवों के विकास प्रस्ताव भी शीघ्र तैयार करने की मांग की।

चव्हाण ने कहा कि वे टैक्स के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन कर वसूली पारदर्शी और नियमों के अनुसार होनी चाहिए। इस पर मंत्री माधुरी मिसाल ने आश्वासन दिया कि शामिल गांवों के टैक्स और विकास से जुड़े मुद्दों पर 15 दिनों के भीतर निर्णय लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *