मतदाता सूची से फर्जी और डुप्लीकेट नाम हटाने की मांग तेज

Spread the love

सामाजिक कार्यकर्ता अरुण पवार ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

पिंपरी-चिंचवड़ : चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने और मतदाता सूची में मौजूद फर्जी व डुप्लीकेट नामों को हटाने की मांग को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता अरुण पवार ने प्रशासन के समक्ष फिर आवाज उठाई है। उन्होंने मतदाता सूची को आधार कार्ड से लिंक करने की मांग करते हुए संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा दी है।

यह ज्ञापन अरुण पवार की ओर से विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 205 चिंचवड़ के चुनाव निर्णय अधिकारी कुलकर्णी को निवेदन दी है, यह ज्ञापन
उनके प्रतिनिधि मालोजी भालके और श्रीकृष्ण जाधवर द्वारा दी गई है।
ज्ञापन में कहा गया है कि मतदाता सूची को आधार से लिंक करना अनिवार्य किए जाने पर एक व्यक्ति का नाम केवल एक ही मतदाता क्षेत्र में रहेगा, जिससे डुप्लीकेट नामों की तुरंत पहचान हो सकेगी और फर्जी पंजीकरण पर रोक लगेगी। साथ ही करोड़ों डुप्लीकेट नाम हटाने में भी मदद मिलेगी तथा फर्जी मतदान पर अंकुश लगेगा।

अरुण पवार ने मांग की है कि डुप्लीकेट नामों की कड़ी जांच कर उन्हें स्थायी रूप से हटाया जाए। यदि किसी मतदाता का नाम दो जगह पाया जाता है, तो चुनाव कर्मचारियों को संबंधित मतदाता से संपर्क कर उसके वर्तमान निवास स्थान पर ही नाम कायम रखना चाहिए।
उन्होंने कहा कि पिंपरी-चिंचवड़ एक औद्योगिक नगरी है और यहां की मतदाता सूची आदर्श होनी चाहिए। आधार लिंकिंग से चुनाव प्रक्रिया अधिक पारदर्शी बनेगी। इस संबंध में भारतीय चुनाव आयोग, नई दिल्ली, महाराष्ट्र राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी तथा महापालिका आयुक्त को भी ज्ञापन भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *