पीएमपीएमएल बस चालक की सूझबूझ से बची यात्री की जान

Spread the love

पुणे : भोसरी से पुणे की ओर जा रही पीएमपीएमएल बस में आज मानवता और संवेदनशीलता की एक प्रेरणादायी घटना सामने आई। यात्रा के दौरान एक यात्री को अचानक बस में दौरा (फिट) पड़ गया, इसके बाद बस में अफरा-तफरी मच गई। यात्रियों ने तुरंत इसकी जानकारी बस चालक को दी।

स्थिति की गंभीरता को समझते हुए चालक ने बिना समय गंवाए बस को दापोडी से सीधे खड़की कैंटोनमेंट अस्पताल की ओर मोड़ दिया और यात्री को तत्काल उपचार के लिए भर्ती कराया। चालक और वाहक की सतर्कता एवं त्वरित निर्णय के चलते यात्री की जान बच गई।

घटना की जानकारी मिलते ही भारतीय जनता पार्टी पुणे शहर के पदाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर चालक और वाहक का सम्मान किया। इस दौरान उन्होंने कहा, “आज भी इंसानियत जिंदा है। अपने कर्तव्य से बढ़कर किसी की जान बचाने के लिए किया गया यह कार्य बेहद सराहनीय और प्रेरणादायी है।” इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता सचिन कौदरे और राहुल अवचिते भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *