भारत में बंद हुआ ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का X अकाउंट

Spread the love

सोशल मीडिया पर मचा हड़कम

नई दिल्ली : व्यंग्यात्मक राजनीतिक संगठन ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर भारत में बड़ा एक्शन लिया गया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X ने संगठन के अकाउंट को भारत में ब्लॉक कर दिया है। यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब यह संगठन कुछ ही दिनों में इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रह रहा। हालांकि, इंस्टाग्राम पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। संगठन के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 13 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हो चुके हैं। खास बात यह है कि फॉलोअर्स के मामले में इस अकाउंट ने भारतीय जनता पार्टी को भी पीछे छोड़ दिया है।

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक Abhijeet Dipke ने सोशल मीडिया पर स्क्रीनशॉट साझा कर अकाउंट ब्लॉक होने की जानकारी दी। उन्होंने तंज भरे अंदाज में लिखा, “जैसा कि उम्मीद थी, कॉकरोच जनता पार्टी का अकाउंट भारत में रोक दिया गया है।”

वर्तमान में X पर @CJP_2029 सर्च करने पर “Account Withheld” का नोटिस दिखाई दे रहा है। नोटिस के अनुसार, कानूनी मांग (Legal Demand) के जवाब में इस अकाउंट को केवल भारत में प्रतिबंधित किया गया है।

सोशल मीडिया पर इस कार्रवाई को लेकर बहस तेज हो गई है। कुछ लोग इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता से जोड़कर देख रहे हैं, तो वहीं कई यूजर्स इसे प्लेटफॉर्म की नीति के तहत लिया गया फैसला बता रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *