बीचोबीच मार्ग में लगाते हैं दुकान, चार पहिया वाहनों पर भी लगना चाहिए प्रतिबंध
मूकबधिर बनी मेला प्रबंध कमेटी, न दर्शनार्थियों के लिए ब्यवस्था न दुकानदारों को उचित स्थान पर दुकानें
अयोध्या।
जनपद के बाबा बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित सिद्ध पीठ माँ कामाख्या धाम परिसर में प्रत्येक शुक्रवार व सोमवार को मेला लगता है जहाँ ठेला दुकानदार मनमानी पर उतारू रहते हैं ये बीच मार्ग में अपनी दुकाने सजा देते हैं जिससे देवी भक्तों व मेलार्थियों को आवागमन में काफी समस्या होती है इसके अलावा वाहन पार्किंग स्टैंड होने के बाद भी कुछ अभिमानी प्रवृत्ति के धनाड्य अपने चार पहिया वाहन भी मेले में घुसेड देते हैं यदि किसी के साथ इस प्रकार के वाहनो के कारण अनहोनी हो जाए तो क्या ये धन के अभिमान में चूर धनाड्य उसकी भरपाई कर देंगे। माँ कामाख्या देवी मेला मंदिर प्रबंध कमेटी ही उदासीन है यदि कमेटी सजग हो जाए तो चार पहिया वाहन मेले के भीतर नहीं जा सकते और कमेटी का यही हाल इन ठेला दुकानदारों के संबंध में भी है यदि प्रबंधन ब्यवस्था सही करके इन दुकानदारों को समाहित किया जाए तो शायद मार्ग पर अनावश्यक दुकानों के कारण अनावश्यक जाम न लगे। शायद इस प्रकार की उदासीनता कहीं और देखने को नहीं मिलेगी। कुल मिलाकर मेला प्रबंध कमेटी दर्शनार्थियों लिए ब्वस्था देने तथा दुकानदारों को उचित स्थान पर समाहित करने में नाकाम है।


