पुणे-पिंपरी चिंचवड़ जहरीली शराब कांड: दोषियों पर सख्त कार्रवाई उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा अजित पवार के निर्देश

Spread the love

पुणे, : पुणे शहर के हडपसर तथा पिंपरी-चिंचवड़ के दापोडी-फुगेवाडी क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से 12 नागरिकों की मौत की घटना को अत्यंत दुखद बताते हुए उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा अजित पवार ने कहा है कि इस मामले के दोषियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने प्रशासन को इस पूरे प्रकरण की तह तक जाकर गहन जांच करने के निर्देश दिए हैं।
घटना की गंभीरता को देखते हुए उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ के पुलिस आयुक्तों, राज्य उत्पादन शुल्क विभाग के अधिकारियों तथा स्थानीय प्रशासन से संपर्क कर स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि इस अवैध शराब प्रकरण की गहराई से जांच की जाए तथा इसमें शामिल सभी दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
उपमुख्यमंत्री ने बताया कि अब तक इस मामले में 8 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस और राज्य उत्पादन शुल्क विभाग संयुक्त रूप से जांच कर रहे हैं। जहरीली शराब की सप्लाई कहां से हुई और इस रैकेट में किन-किन लोगों की संलिप्तता है, इसकी भी विस्तृत जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *