पुणे, । पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ की सार्वजनिक परिवहन सेवा पीएमपीएमएल (PMPML) के करीब 9 हजार कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर है। लंबे समय से लंबित दिवाली सानुग्रह अनुदान (बोनस) का मुद्दा आखिरकार सुलझ गया है। भाजपा विधायक अमित गोरखे के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन ने 20 करोड़ रुपये की राशि मंजूर कर दी है, जिसके तहत प्रत्येक पात्र कर्मचारी को 25 हजार रुपये का अनुदान दिया जाएगा।
वित्तीय वर्ष 2025-26 का यह अनुदान दिवाली के कई महीने बाद भी नहीं मिला था, जिससे कर्मचारियों में नाराजगी और चिंता का माहौल था। विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने इस संबंध में विधायक अमित गोरखे से हस्तक्षेप की मांग की थी।
कर्मचारियों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए अमित गोरखे ने पीएमपीएमएल प्रशासन और वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष लगातार इस मुद्दे को उठाया। उनके सतत फॉलोअप के बाद प्रशासन ने 20 करोड़ रुपये का निधि जारी करने का निर्णय लिया।
इस अवसर पर अमित गोरखे ने कहा कि कर्मचारियों के अधिकारों और हितों की रक्षा उनकी प्राथमिकता है तथा सरकार श्रमिक वर्ग के साथ मजबूती से खड़ी है।
अनुदान की राशि कर्मचारियों के खातों में जमा होने की प्रक्रिया शुरू होने से कर्मचारी वर्ग और उनके परिवारों में खुशी का माहौल है। कर्मचारी संगठनों ने भी इस पहल के लिए विधायक अमित गोरखे का आभार व्यक्त किया है।
अमित गोरखे के प्रयास रंग लाए: पीएमपीएमएल के 9 हजार कर्मचारियों को मिलेगा 25,000 दिवाली अनुदान


