22 जून से महाराष्ट्रभर निकलेगी ‘राज्यमाता गोमाता संवाद यात्रा’

Spread the love

पुणे ” महाराष्ट्र गोसेवा आयोग और पशुसंवर्धन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में देशी गोवंश के संरक्षण, संवर्धन और गोशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से ‘राज्यमाता गोमाता संवाद यात्रा’ का आयोजन 22 जून से 5 जुलाई 2026 तक किया जाएगा। इसकी जानकारी महाराष्ट्र गोसेवा आयोग के अध्यक्ष शेखर मुंदडा ने दी।
यात्रा का शुभारंभ 22 जून को शाम 4:30 बजे पुणे स्थित पशुसंवर्धन आयुक्तालय से होगा। 15 दिनों में यह यात्रा राज्य के 35 जिलों में लगभग 6,000 किलोमीटर का सफर तय करेगी, जिसमें 1,000 से अधिक गोशालाएं और करीब 15,000 गोशाला संचालक, गोपालक, गोरक्षक एवं किसान सहभागी होंगे।
यात्रा के दौरान प्राकृतिक खेती को बढ़ावा, गोबर व गोमूत्र आधारित उत्पादों का प्रचार, गोशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उपाय, पशुसंवर्धन विभाग की योजनाओं की जानकारी तथा गोवंश संरक्षण और संबंधित कानूनों के प्रति जनजागरूकता पर विशेष जोर दिया जाएगा।
यात्रा का समापन 5 जुलाई को नागपुर में होगा। समापन समारोह में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस तथा पशुसंवर्धन मंत्री पंकजा मुंडे सहित कई जनप्रतिनिधियों और गोसेवा से जुड़े लोगों के शामिल होने की संभावना है।
इस अवसर पर ‘राज्यमाता गोमाता संवाद यात्रा’ के आधिकारिक लोगो का भी अनावरण किया गया। समारोह में पशुसंवर्धन आयुक्त डॉ. किरण पाटील एवं सदस्य सचिव डॉ. शामकांत पाटील भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *