सिया का वह वीडियो हमने टीवी पर ही देखा!

Spread the love

केतन के पिता ने बुआ पर लगाए गंभीर आरोप

पुणे, 25 जून);  बिल्डर केतन अग्रवाल हत्याकांड में गिरफ्तार उसकी मंगेतर सिया गोयल और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी से पुलिस पूछताछ जारी है। केतन के पिता विशाल अग्रवाल ने कहा कि उन्हें न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है और सभी दोषियों को सजा मिलेगी। विशाल अग्रवाल ने आरोप लगाया कि सिया के परिवार ने उसके बारे में कई महत्वपूर्ण बातें छिपाईं। उन्होंने कहा, “सिया के शराब पीने का वीडियो हमने पहली बार टीवी पर देखा। उसकी शिक्षा, जीवनशैली और अन्य रिश्तों की जानकारी हमसे छिपाई गई। अगर सच्चाई पहले बताई जाती, तो शायद यह दिन नहीं देखना पड़ता।”
वहीं, चेतन चौधरी के रिश्तेदारों ने दावा किया है कि चेतन निर्दोष है और उसका मामले से कोई संबंध नहीं है।
पुलिस के अनुसार, सिया और केतन की सगाई फरवरी में हुई थी और नवंबर में शादी होने वाली थी। जांच में सामने आया है कि सिया कथित तौर पर चेतन से प्रेम करती थी और उसी के साथ मिलकर केतन की हत्या की साजिश रची। 18 जून को लोहगढ़ किले पर घूमने के दौरान केतन को खाई में धक्का देने का आरोप दोनों पर है। मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *