राजर्षि शाहू महाराज जयंती पर बोपोडी में फलदार पौधों का वितरण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Spread the love

पुणे: सामाजिक न्याय के प्रणेता एवं प्रजावत्सल शासक राजर्षि छत्रपति शाहू महाराज की जयंती के अवसर पर बोपोडी में फलदार पौधों का वितरण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर विजय भाऊ जाधव, अमित भाऊ जावीर, रामेश दादा कांबळे तथा होटल मुंबई दरबार के संचालक आजाद भाई की ओर से नागरिकों को फलदार पौधे वितरित किए गए। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की गई। वक्ताओं ने कहा कि राजर्षि शाहू महाराज एक दूरदर्शी, लोकतांत्रिक और समाज सुधारक शासक थे। उन्होंने अपने शासनकाल में सामाजिक समानता, शिक्षा और पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए। वर्ष 1894 में राज्याभिषेक से लेकर 1922 तक उन्होंने जाति-पंथ से ऊपर उठकर समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए कार्य किया। सभी को प्राथमिक शिक्षा उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल था।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नागरिकों को “पेड़ लगाओ, पेड़ बचाओ” का संदेश देते हुए पर्यावरण संरक्षण और वृक्ष संवर्धन के लिए जनभागीदारी बढ़ाने का आह्वान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *