पुणे : भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के तत्वावधान में, बीएसई ने अग्रणी मार्केट इंफ्रास्ट्रक्चर इंस्टीट्यूशन (एमआयआय) के रूप में वार्षिक पंढरपुर वारी के दौरान पहली बार निवेशक जागरूकता पहल सफलतापूर्वक आयोजित की. 9 और 10 जुलाई को पुणे के छह प्रमुख स्थानों पर आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य श्रद्धालुओं और खुदरा निवेशकों के बीच वित्तीय साक्षरता, धोखाधड़ी जागरूकता, साइबर सुरक्षा और समझदारी से निवेश करने की जानकारी फैलाना था. अनुमानित 6–8 लाख वारकरी इस मार्ग से गुज़रे, जिससे श्रद्धालुओं और व्यापक जनता, विशेषकर महाराष्ट्र के ग्रामीण और निम -शहरी समुदायों तक निवेशक जागरूकता संदेश पहुँचाने का अनूठा अवसर मिला.
दो दिवसीय पहल बीएसई इन्वेस्टर्स प्रोटेक्शन फंड (आयपीएफ) द्वारा अन्य एमआयआय और एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एएमएफआय) के सहयोग से आयोजित की गई. इस कार्यक्रम का उद्देश्य श्रद्धालुओं और आम जनता के बीच वित्तीय साक्षरता और निवेशक जागरूकता को बढ़ावा देना था. विशेष रूप से इसका ध्यान व्यक्तियों को वित्तीय योजना, सुरक्षित निवेश पद्धतियों और वित्तीय धोखाधड़ी से बचाव को बेहतर ढंग से समझाने पर केंद्रित था.
जागरूकता सत्रों में वित्तीय योजना के मुख्य पहलुओं, प्रतिभूति बाज़ार में धोखाधड़ी जागरूकता, साइबर फ्रॉड रोकथाम, डिजिटल सुरक्षा और समझदारी से निवेश करने की पद्धतियों पर विशेष ध्यान दिया गया. प्रतिभागियों को म्यूचुअल फंड्स और अन्य विनियमित वित्तीय उत्पादों जैसे विभिन्न निवेश विकल्पों से भी परिचित कराया गया.
कार्यक्रम की एक प्रमुख विशेषता पथ नाट्य (स्ट्रीट प्ले) रही, जिसके माध्यम से साइबर फ्रॉड, वित्तीय धोखाधड़ी, डिजिटल सुरक्षा और समझदारी से निवेश करने जैसे महत्वपूर्ण संदेश सरल और सहज प्रस्तुतियों के ज़रिए प्रभावी ढंग से संप्रेषित किए गए. इन प्रस्तुतियों को व्यापक सराहना मिली क्योंकि उन्होंने जटिल वित्तीय अवधारणाओं को सुलभ और रोचक बना दिया.
ग्रामीण और निम-शहरी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में भागीदारी को देखते हुए, पंढरपुर वारी ने उन समुदायों तक वित्तीय साक्षरता और निवेशक जागरूकता पहुँचाने का अनूठा मंच प्रदान किया, जिन्हें सामान्यतः औपचारिक वित्तीय शिक्षा तक सीमित पहुँच होती है. इस पहल में वारकरी और आम जनता ने सभी छह स्थानों पर उल्लेखनीय रूप से भाग लिया.
सेबी के वरिष्ठ अधिकारी सहभागी हुए थे. इसमें कार्यकारी संचालक श्री सुनील कादम, मुख्य सरव्यवस्थापक श्री विकास एस.एस., उप सरव्यवस्थापक श्रीमती बाला कुमारी और सहाय्यक सरव्यवस्थापक श्री राहुल केलापुरे, ने भी कार्यक्रम में भाग लिया और निवेशक जागरूकता तथा वित्तीय साक्षरता को और मज़बूत बनाने के लिए सहभागी संस्थानों को मार्गदर्शन प्रदान किया.


