स्वायत्तता से विद्यार्थियों के समग्र विकास और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को मिलेगा नया आयाम – प्रो. डॉ. संजय बी. चोरडिया
पुणे : सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय से संबद्ध सूर्यदत्त इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (SIMMC) को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC), नई दिल्ली द्वारा स्वायत्त (Autonomous) दर्जा प्रदान किया गया है। UGC के पत्र क्रमांक F.2-10/2023 (AC-Policy), 2026 के अनुसार प्रदान की गई यह स्वायत्तता संस्थान की शैक्षणिक उत्कृष्टता, नवाचार, अनुसंधान और वैश्विक स्तर की शिक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।
SIMMC में MBA, MCA, BBA और BCA जैसे पाठ्यक्रम संचालित किए जाते हैं। उद्योगोन्मुख कौशल, नेतृत्व क्षमता, अनुसंधान दृष्टिकोण और मूल्याधारित शिक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों को भविष्य के सक्षम एवं जिम्मेदार प्रोफेशनल के रूप में तैयार करने पर संस्थान का विशेष जोर है। AICTE से मान्यता प्राप्त तथा NAAC द्वारा ‘A’ ग्रेड प्राप्त SIMMC ने शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुसंधान, उद्योग सहभागिता, नवाचार और विद्यार्थियों के समग्र विकास के क्षेत्र में निरंतर उल्लेखनीय कार्य किया है।
स्वायत्त दर्जा मिलने से SIMMC को अभ्यासक्रमों की संरचना, मूल्यांकन पद्धति, उद्योगोन्मुख विषयों का समावेश, अनुसंधान तथा नवाचार आधारित शैक्षणिक गतिविधियों को अधिक प्रभावी ढंग से विकसित करने की स्वतंत्रता मिलेगी। बदलते वैश्विक और डिजिटल परिदृश्य के अनुरूप विद्यार्थियों को कौशल आधारित शिक्षा, लचीली मूल्यांकन पद्धति, लाइव प्रोजेक्ट्स, उद्योगोन्मुख इंटर्नशिप, अंतरराष्ट्रीय सहयोग तथा अनुभवात्मक शिक्षा के अधिक अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।
स्वायत्तता के माध्यम से SIMMC को वैश्विक उद्योग जगत की बदलती आवश्यकताओं और भविष्य के रोजगार अवसरों को ध्यान में रखते हुए अत्याधुनिक एवं उद्योगोन्मुख Elective Courses विकसित करने का अवसर मिलेगा। इनमें Artificial Intelligence और Generative AI, सोशल मीडिया एवं डिजिटल विज्ञापन, Influencer एवं Content Creator Marketing, Consumer Behaviour, E-commerce एवं Digital Business Management, Financial Analysis, Sustainable Business एवं Responsible Investment, Psychometric Assessment, Leadership Development, Business Risk Analysis, Social Media एवं Website Analytics, Cloud-based Data Analytics, Digital Agriculture, Agribusiness एवं Agricultural Policies, Online Customer Relationship Management, Affiliate Marketing, Online Marketplaces तथा Video Marketing और YouTube Channel Strategy जैसे भविष्यपरक विषयों को शामिल किया जा सकता है।

इन पाठ्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को नई तकनीकों के प्रभावी उपयोग, डिजिटल व्यवसाय, डेटा आधारित निर्णय लेने, ग्राहक व्यवहार को समझने, वित्तीय नियोजन, सतत एवं जिम्मेदार व्यवसाय, नेतृत्व, नवाचार और उद्यमिता का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त होगा। इससे विद्यार्थियों की तकनीकी दक्षता, उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप कार्य करने की क्षमता, रचनात्मक सोच तथा देश-विदेश में रोजगार के लिए आवश्यक कौशल और अधिक मजबूत होंगे।
इसके साथ ही संस्थान अनुसंधान, नवाचार, स्टार्टअप संस्कृति और उद्यमिता को बढ़ावा देते हुए विद्यार्थियों को ‘Job Ready’, ‘Future Ready’ और ‘Global Ready’ बनाने की दिशा में अधिक प्रभावी प्रयास करेगा। उद्योग जगत, अनुसंधान संस्थानों और अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालयों के साथ शैक्षणिक सहयोग को मजबूत करते हुए विद्यार्थियों को लाइव प्रोजेक्ट्स, उद्योगोन्मुख प्रशिक्षण, इंटर्नशिप, अनुसंधान के अवसर और वैश्विक स्तर का शैक्षणिक अनुभव उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर सूर्यदत्त एज्युकेशन फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष प्रो. डॉ. संजय बी. चोरडिया ने कहा, “स्वायत्त दर्जा सूर्यदत्त की गुणवत्तापूर्ण एवं मूल्याधारित शिक्षा के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों की महत्वपूर्ण मान्यता है। इस स्वायत्तता के माध्यम से विद्यार्थियों को बदलते उद्योग जगत और डिजिटल युग की आवश्यकताओं के अनुरूप अधिक नवीन, कौशल आधारित और भविष्यपरक शिक्षा प्रदान करने का अवसर मिलेगा। हमारा उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल डिग्रीधारक नहीं, बल्कि Job Ready, Future Ready और Global Ready प्रोफेशनल एवं जिम्मेदार नागरिक बनाना है।”


