स्पीड पोस्ट से राखी भेजने पर डाक शुल्क में 10 फीसदी की विशेष छूट
पुणे : रक्षाबंधन के पर्व पर भाई-बहन के प्रेम के बंधन को मजबूत करने के उद्देश्य से भारतीय डाक विभाग ने राखी भेजने वाले ग्राहकों के लिए विशेष छूट योजना शुरू की है। इस योजना के तहत स्पीड पोस्ट के माध्यम से राखी भेजने पर लागू डाक शुल्क में 10 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। डाक विभाग की ओर से राखी भेजने के लिए विशेष वॉटरप्रूफ राखी लिफाफे भी उपलब्ध कराए गए हैं। देशभर के सभी डाकघरों में स्पीड पोस्ट की सुविधा उपलब्ध है। इसके माध्यम से राखी को तेज, सुरक्षित और समयबद्ध तरीके से भेजा जा सकता है।इसके अलावा प्रमुख डाकघरों में पार्सल पैकिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। ग्राहक देश के विभिन्न हिस्सों के साथ-साथ विदेशों में भी राखी और उपहार भेज सकते हैं।
डाक विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि रक्षाबंधन के अवसर पर इस विशेष छूट योजना का लाभ उठाने के लिए अपने नजदीकी डाकघर में जाएं और समय पर राखी अपने प्रियजनों तक पहुंचाएं।
भारतीय डाक – रिश्तों को जोड़ने वाली विश्वास की कड़ी।


