– मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे भारत एवं भूटान में जापान के एंबेसडर एक्स्ट्राऑर्डिनरी एंड प्लेनिपोटेंशियरी महामहिम श्री ओनो केइची
– ब्रिजस्टोन कॉरपोरेशन के बोर्ड मेंबर, रिप्रजेंटेटिव एक्जीक्यूटिव ऑफिसर, ईस्ट सीईओ श्री नोबुयुकी तमूरा ने बढ़ाई कार्यक्रम की रौनक
पुणे: जापान के ब्रिजस्टोन कॉरपोरेशन की ग्रुप कंपनी ब्रिजस्टोन इंडिया ने 30 साल पहले भारत में परिचालन की शुरुआत की थी। ब्रिजस्टोन कॉरपोरेशन ने अपनी स्थापना के समय से ही विदेश में अपने कारोबार को विस्तार देने पर फोकस किया है। इसकी शुरुआत एशियाई बाजार में कदम रखने से हुई थी। आज के समय में कंपनी दुनियाभर के 150 से ज्यादा देशों में हाई-क्वालिटी प्रोडक्ट सप्लाई कर रही है और स्थानीयता के अनुरूप कारोबारी इकाइयों को स्थापित करने की दिशा में प्रयासरत है। ब्रिजस्टोन इंडिया ने नई दिल्ली में प्रमुख भागीदारों के साथ मिलकर कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें कंपनी ने अपने उन पार्टनर्स के योगदान को सम्मानित किया, जिनका सहयोग कंपनी के विकास के सफर में महत्वपूर्ण रहा है।
इस आयोजन में एंबेसडर एक्स्ट्राऑर्डिनरी एंड प्लेनिपोटेंशियरी टु इंडिया एंड द किंगडम ऑफ भूटान (भारत एवं भूटान में जापान के असाधारण एवं पूर्णाधिकार प्राप्त राजदूत) महामहिम श्री ओनो केइची मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में वैश्विक स्तर पर अग्रणी ऑटोमोटिव मैन्यूफैक्चरर्स, सप्लायर पार्टनर्स, इंडस्ट्री लीडर्स और प्रतिष्ठित सरकारी प्रतिनिधि एक मंच पर आए। सभी संबंधित लोगों को लंबी साझेदारी और ब्रिजस्टोन में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
भारत के प्रति तीन दशक की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करते हुए इस कार्यक्रम ने इनोवेशन, सेफ्टी, क्वालिटी, सस्टेनेबिलिटी और ग्राहकों को केंद्र में रखने वाले मोबिलिटी सॉल्यूशंस देने पर ब्रिजस्टोन इंडिया के फोकस को सबके सामने रखा। इस कार्यक्रम ने स्टेकहोल्डर्स के मजबूत इकोसिस्टम का जश्न मनाने का भी मौका दिया, जिनके योगदान ने कंपनी के विकास में मदद की है और इसे भारत के ऑटोमोटिव सेक्टर के विकास में सार्थक योगदान देने में सक्षम बनाया है।
भारत में ब्रिजस्टोन ने 1996 में परिचालन शुरू करते हुए अपने सफर की शुरुआत की थी। इसके बाद वर्ष 1998 में मध्य प्रदेश के धार जिले के पीथमपुर स्थित अपने पहले संयंत्र में कंपनी ने लोकल मैन्यूफैक्चरिंग (स्थानीय विनिर्माण) की शुरुआत की। पिछले तीन दशकों में ब्रिजस्टोन ग्रुप के ग्लोबल ऑपरेशंस में ब्रिजस्टोन इंडिया एक महत्वपूर्ण स्तंभ के रूप में उभरी है। एडवांस्ड मैन्यूफैक्चरिंग, जबर्दस्त डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क तथा प्रीमियम प्रोडक्ट्स एवं सॉल्युशंस को लेकर अटूट प्रतिबद्धता के माध्यम से कंपनी देशभर के ग्राहकों की जरूरतों को पूरा कर रही है।
इस कार्यक्रम में सस्टेनेबल मोबिलिटी के भविष्य के निर्माण तथा ऑटोमोबाइल वैल्यू चेन में साझेदारी मजबूत करने की ब्रिजस्टोन इंडिया की गहरी सोच नजर आई। विकास के अगले चरण में प्रवेश करते हुए कंपनी सुरक्षित, अधिक एफिशिएंट तथा पर्यावरण के अधिक अनुकूल ट्रांसपोर्टेशन को बढ़ावा देने वाली एडवांस्ड टायर टेक्नोलॉजी एवं मोबिलिटी सॉल्युशंस की सप्लाई पर अपना ध्यान केंद्रित रखेगी।
भारत एवं भूटान में जापान के राजदूत महामहिम श्री ओनो केइची ने कहा, “ब्रिजस्टोन इंडिया की 30 वर्षों की यात्रा केवल एक कंपनी के विकास की कहानी नहीं है, बल्कि यह जापान–भारत के बीच आर्थिक सहयोग की सफलता का भी प्रतीक है। वर्ष 1996 में स्थापना के बाद से कंपनी ने भारतीय बाजार के साथ कदम से कदम मिलाकर विकास किया है और मध्य प्रदेश तथा महाराष्ट्र में अपने संयंत्रों में निवेश के माध्यम से भारत के औद्योगिक विकास तथा मोबिलिटी सेक्टर के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।”
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश औद्योगिक विकास निगम के अतिरिक्त प्रबंध निदेशक श्री अंकित अस्थाना (आईएएस) ने कहा, “मध्य प्रदेश में ब्रिजस्टोन की कहानी सिर्फ एक कंपनी की सफलता तक सीमित नहीं है, बल्कि यह इस बात का उदाहरण है कि दूरदर्शी कॉर्पोरेट नेतृत्व और जिम्मेदार शासन मिलकर किस तरह से दीर्घकालिक आर्थिक एवं सामाजिक मूल्य सृजित कर सकते हैं। इस साझेदारी ने न केवल कंपनी के विकास में योगदान दिया है, बल्कि रोजगार सृजन, सहायक उद्योगों को प्रोत्साहन तथा जिम्मेदार मैन्यूफैक्चरिंग को बढ़ावा देकर राज्य के इंडस्ट्रियल इकोसिस्टम को भी मजबूत किया है।”
ब्रिजस्टोन कॉर्पोरेशन के बोर्ड मेंबर, रिप्रजेंटेटिव एक्जीक्यूटिव ऑफिसर, ईस्ट सीईओ श्री नोबुयुकी तमूरा ने कहा, “पहले तीस वर्षों ने एक मजबूत आधार तैयार किया है और अगले तीस वर्ष नई संभावनाओं का निर्माण करेंगे। भारत में अपने सफर के दौरान हमें अपने मिशन ‘श्रेष्ठ गुणवत्ता के माध्यम से समाज की सेवा’ से प्रेरणा मिली है तथा हम सेफ्टी, सस्टेनेबिलिटी, इनोवेशन एवं क्वालिटी के माध्यम से समाज के लिए मूल्य सृजित करने के प्रति प्रतिबद्ध रहे हैं। आज भारत, ब्रिजस्टोन की क्षेत्रीय और वैश्विक विकास रणनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। भविष्य में हम भारत के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत करेंगे। पहले से घोषित यात्री कार टायर विस्तार की योजना इसी का हिस्सा है, जिसकी तैयारियां पहले ही शुरू हो चुकी हैं। साथ ही, भारतीय बाजार की लगातार बदलती जरूरतों को पूरा करने के लिए हम अपनी अनुसंधान एवं विकास (आरएंडडी) क्षमताओं को भी और सुदृढ़ करेंगे। अपने साझेदारों और हितधारकों के साथ मिलकर हम इनोवेट करने, विकास करने और मोबिलिटी के क्षेत्र में अधिक सुरक्षित, पर्यावरण के अनुकूल एवं कनेक्टेड फ्यूचर के निर्माण में योगदान देते रहेंगे।”
ब्रिजस्टोन इंडिया के प्रबंध निदेशक श्री राजर्षि मोइत्रा ने कहा, “ब्रिजस्टोन इंडिया ने निवेश, रोजगार सृजन, मैन्यूफैक्चरिंग एक्सीलेंस, टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट, लोकल सोर्सिंग (स्थानीय स्रोतों से खरीद) तथा कौशल विकास के माध्यम से भारत की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। अगले चरण में हमारा ध्यान ब्रिजस्टोन की वैश्विक क्षमताओं को भारतीय जरूरतों के अनुरूप प्रोडक्ट्स एवं सॉल्युशंस में बदलने, जिम्मेदार मैन्यूफैक्चरिंग को बढ़ावा देने, ऑटोमोबाइल वैल्यू चेन में साझेदारियों को और गहरा बनाने तथा मोबिलिटी, समाज और पर्यावरण की बदलती जरूरतों को पूरा करने पर रहेगा।”
स्थानीय विनिर्माण (लोकल मैन्यूफैक्चरिंग) की शुरुआत वर्ष 1998 में पीथमपुर संयंत्र से हुई, जिसने भारतीय मैन्यूफैक्चरिंग में ब्रिजस्टोन की मौजूदगी की नींव रखी। समय के साथ कंपनी लगातार विस्तार भी करती रही। वर्ष 2013 में पुणे के चाकण में नए संयंत्र की स्थापना के साथ स्थानीय विनिर्माण क्षमता को और मजबूत किया गया और कंपनी ने इनोवेशन एवं ग्राहकों को केंद्र में रखने वाले उत्पादों के दम पर एक विश्वसनीय ब्रांड के रूप में अपनी पहचान बनाई। वर्तमान समय में ब्रिजस्टोन यात्री वाहनों (पैसेंजर व्हीकल), वाणिज्यिक वाहनों (कॉमर्शियल व्हीकल) और विशेष प्रयोजन वाले टायरों (स्पेशियलिटी टायर) के सेगमेंट में भारत के लाखों ग्राहकों की जरूरतों को पूरा कर रही है।
वर्ष 2025 में ब्रिजस्टोन इंडिया ने पुणे स्थित अपने संयंत्र में एक सैटेलाइट टेक्नोलॉजी सेंटर की स्थापना की, ताकि “डैन-टोत्सु”*¹ (“Dan-Totsu”) प्रोडक्ट्स के विकास को और मजबूत किया जा सके। यह नया केंद्र भारतीय बाजार के लिए मैटेरियल प्लानिंग, प्रोडक्ट रिसर्च, डिजाइन और मैन्यूफैक्चरिंग सहित संपूर्ण इंजीनियरिंग चेन को कवर करते हुए कंपनी की टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट क्षमताओं को और मजबूत एवं तेज करेगा।
ब्रिजस्टोन ग्लोबल मैन्यूफैक्चरिंग के मामले में अपनी विशेषज्ञता को भारत में लेकर आई है और यात्री कारों, एसयूवी, ट्रकों, बसों तथा अर्थमूविंग इक्विपमेंट सहित विभिन्न प्रकार के वाहनों के लिए ऐसे टायर उपलब्ध कराती है, जो उत्कृष्ट प्रदर्शन, आराम, टिकाऊपन और सुरक्षा प्रदान करते हैं। इन्हें भारतीय उपभोक्ताओं की जरूरतों के हिसाब से तैयार किया जाता है। भविष्य की ओर बढ़ते हुए ब्रिजस्टोन इंडिया ने इनोवेशन, मूल्य सृजन और सस्टेनेबल मोबिलिटी सॉल्यूशंस पर अपना ध्यान और अधिक केंद्रित करने का लक्ष्य रखा है, ताकि भारत के विकसित होते ऑटोमोबाइल एवं इन्फ्रास्ट्रक्चर परिदृश्य को प्रभावी तरीके से समर्थन मिल सके।


