पुणे, : आज की रफ्तार जिंदगी में गलत जीवनशैली और खाने की आदतों के कारण किडनी पर तनाव बढ़ रहा है. ऐसे में किडनी के स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाना अत्यंत महत्वपूर्ण है, ऐसा मत विशेषज्ञों ने व्यक्त किया.
जागतिक किडनी दिवस के अवसर पर नोबल हॉस्पिटल्स ॲन्ड रिसर्च सेंटर और नेफ्रोप्लस के सहयोग से “किडनी हेल्थ फॉर ऑल” इस विशेष संवादात्मक सत्र और जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
इस अवसर पर नोबल हॉस्पिटल्स ॲन्ड रिसर्च सेंटर की वैद्यकीय सेवा की संचालक डॉ. मनीषा पाठक ने कार्यक्रम का प्रास्ताविक किया.
इस सत्र का उद्देश्य किडनी के स्वास्थ्य के प्रति जन जागरूकता बढ़ाना,प्रतिबंधात्मक देखभाल और किडनी की बीमारी के समय पर निदान के महत्व के बारे में लोगों को जागरूक करना था. इस कार्यक्रम में स्वस्थ किडनी बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली जीवनशैली की आदतों, आहार, शारीरिक हालचाल और मानसिक स्वास्थ्य पर चर्चा की गई.
इस कार्यक्रम में “किडनी पे चर्चा” नामक एक जानकारीपूर्ण चर्चासत्र का भी समावेश था. इस सत्र में किडनी रोग विशेषज्ञों ने किडनी संबंधी रोगों के बारे में लोगों के मन में मौजूद गलतफहमी और शंकाओं का समाधान किया.
नोबल हॉस्पिटल्स ॲन्ड रिसर्च सेंटर के नेफ्रोलॉजी विभाग प्रमुख व वरिष्ठ कन्सल्टंट डॉ.अविनाश इग्नेशियस और कन्सल्टंट नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ.राकेश शिंदे इन्होने मधुमेह, उच्च रक्तचाप और गलत जीवनशैली जैसी आदतों को किडनी रोगों का कारण बनने वाले जोखिम कारकों के बारे में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया.
पोषण व आहारशास्त्र विभाग प्रमुख डॉ.सारिका सातव ने संतुलित आहार के महत्व और किडनी के स्वास्थ्य के लिए योग्य आहार पद्धति कैसी होनी चाहिए, इस बारे में जानकारी दी
फिजिओथेरपी ॲन्ड रिहॅबिलिटेशन विभाग प्रमुख डॉ.भूपेंद्र गुप्ता इन्होने फ्लेक्स फन थेरेपी नामक एक आकर्षक उपक्रम का आयोजन किया. इस उपक्रम के माध्यम से नियमित शारीरिक हालचाल के महत्व को अधोरेखित किया गया.
कन्सल्टंट सायकोलॉजिस्ट और आर्ट थेरपीस्ट डॉ.विशाल हरपळे इनके किडनी-माइंड कनेक्शन” सत्र के साथ कार्यक्रम का समारोप हुआ. इस सत्र में दीर्घकालीन स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए मानसिक स्वास्थ्य और तनाव व्यवस्थापन के महत्व पर प्रकाश डाला गया.
इस दौरान बात करते हुए नोबल हॉस्पिटल्स ॲन्ड रिसर्च सेंटर के उपव्यवस्थापकीय संचालक डॉ.दिविज माने ने कहा की, किडनी स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इस पहल के माध्यम से लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और बीमारी के समय पर निदान के लिए प्रेरित करने का प्रयास किया गया, जो कि दीर्घकालीन किडनी बीमारियों की प्रतिबंध के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है.
इस पहल में मरीजों, उनके रिश्तेदार तथा अस्पताल के कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस सत्र के माध्यम से किडनी स्वास्थ्य के महत्व को अधोरेखित किया गया और किडनी रोगों से बचाव के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया.


