महावितरण ग्राहक मंच द्वारा 17 मार्च  को ग्राहक दिवस का आयोजन

Spread the love

पुणे  : कसबा पेठ स्थित कुंभारवाडा के पास महावितरण के ग्राहक शिकायत निवारण मंच द्वारा मंगलवार (17 मार्च) को ग्राहक दिवस का आयोजन किया गया है। मंच की ओर से शहर के अधिक से अधिक बिजली उपभोक्ताओं से इस कार्यक्रम में उपस्थित रहने की अपील की गई है।कार्यक्रम सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित किया जाएगा। मंच के अध्यक्ष महेंद्र दिवाकर और सदस्य-सचिव अपर्णा मुनशेट्टीवार ने अधिक से अधिक बिजली उपभोक्ताओं से इस कार्यक्रम का लाभ उठाने की अपील की है।

बताया गया है कि 15 मार्च को विश्व ग्राहक दिवस मनाया जाता है, लेकिन इस वर्ष यह दिन रविवार को पड़ने के कारण मंच की ओर से मंगलवार को ग्राहक दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर महाराष्ट्र राज्य विद्युत नियामक आयोग के विनियम 2020 और 2021 के अंतर्गत बिजली उपभोक्ताओं के अधिकारों तथा शिकायत निवारण प्रक्रिया के बारे में मार्गदर्शन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *