संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, पुलिस छानबीन में जुटी

Spread the love

बल्दीराय क्षेत्र के गश सझौंवा, बहुरांवा का मामला

बल्दीराय/सुलतानपुर, ( भारत डायरी समाचार सेवा) : बल्दीराय थाना क्षेत्र के ग्राम सझौंवा मजरे बहुरांवा में दोपहर एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही बल्दीराय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार मृतका लक्ष्मी (27 वर्ष) पत्नी रविकुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची तब तक परिजन महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले जा चुके थे।

बल्दीराय पुलिस घटना स्थल का निरीक्षण के बाद अस्पताल पहुंच कर मृतका के शव का पंचनामा करवाने के बाद शव को पीएम के लिए मर्चरी हाऊस भेज दिया

मृतका के भाई कप्तान ने बहन की हत्या किए जाने की जताई आशंका

कूरेभार थाना क्षेत्र के पूरे सागर मजरे पुरखीपुर निवासी मृतका के भाई कप्तान ने आरोप लगाया कि उसकी बहन की शादी करीब 15 वर्ष पूर्व रविकुमार के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उसे प्रताड़ित करते थे। भाई का आरोप है कि बृहस्पतिवार को भी लक्ष्मी के साथ मारपीट की गई, जिसके चलते उसकी मौत हो गई।

थाना प्रभारी महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
मृतका अपने पीछे दो मासूम बच्चों, पुत्र श्लोक कुमार (8 वर्ष) एवं पुत्री सृष्टि (4 वर्ष) को छोड़ गई है।
घटना के बाद मृतका के मायके व परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *